पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नामांतरण के नाम पर एक फीसदी शुल्क लेना बंद करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_जावरा | सालों से नगरपालिका नामांतरण के नाम पर एक फीसदी शुल्क लोगों से ले रही है। जबकि अन्य नगरीय निकायों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। नामांतरण के एक फीसदी शुल्क को विलोपित किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन ने एसडीएम राहुल धोटे को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष हेमंत श्रीमाल, महासचिव ललित भंडारी व अंकित ललवानी ने बताया एसोसिएशन की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की थी। सर्वानुमति से इसे बंद कराने को लेकर प्रशासन को अवगत कराने का निर्णय हुआ। ज्ञापन दौरान एसडीएम धोटे को बताया कि नपा के 1 फीसदी शुल्क का लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। जिसे वापस लिया जाना आवश्यक है। सुदेश खारीवाल, अनिल चौपड़ा, शिखर धाडीवाल, शरद डूंगरवाल, जयप्रकाश सोनी, शांतिलाल धाकड़, राजू दायम, अजय बैरागी, घनश्याम धाकड़, जुझारसिंह, जगदीश भट्ट उपस्थित थे।*photocaption*
खबरें और भी हैं...