जंगल में ले जाकर छात्र का गला दबाया, मोबाइल लूटा
कोचिंग से पढ़कर घर जा रहे 12वीं के छात्र को दो बदमाशों ने जंगल में ले जाकर गला दबाया तथा मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है ।
गुलबालोद निवासी अजय पिता सत्यनारायण चौहान ने रिपोर्ट लिखवाई कि मैं उत्कृष्ट उमावि आलोट में 12वीं का छात्र हूं। परीक्षा के चलते मैंने आलोट में शिक्षक जयेश दुबे के यहां कोचिंग कर रखी है। 10 मार्च को बस से आलोट पहुंचा लेकिन होली-धुलेंडी होने से वापसी में बस नहीं मिली । फिर करगिल चौराहे पर मुझे झांगरिया निवासी कैलाश सूर्यवंशी व समरथ सूर्यवंशी मिले। ये बाइक से गांव तरफ जा रहे थे। इन्होंने मुझे लिफ्ट दी लेकिन बीच रास्ते में लूनी नदी के पास जाकर इन्होंने बाइक कच्चे रास्ते में उतार दी और मुझे जंगल में ले गए। वहां गला दबा दिया और मुझसे मोबाइल लूट लिया। फिर भाग गए।