पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांवलियो है सेठ म्हारी राधा जी सेठानी हंै..., भजन पर भाव-विभोर हुईं महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करमदी रोड़ स्थित श्री कृष्णधाम सांवलिया जी मंदिर में सिखवाल ब्राह्मण समाज महिला मंडल बीसी ग्रुप ने फागोत्सव गुरुवार को मनाया। महिलाओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर रंग-गुलाल लगाया।

सांवलियो है सेठ म्हारी राधा जी सेठानी है..., होलिया में उड़े रे गुलाल म्हारो रंग केसरियो...,अंगना पधारो महारानी म्हारी कालका भवानी...सहित कई भजनों पर महिलाओं ने भाव विभोर हो नृत्य किया। गायक लोकेश पुरोहित ने संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी। महाआरती कर प्रसादी बांटी। मधु शर्मा, आशा पंड्या, रानी उपाध्याय, रेखा व्यास, कांता पंड्या, अनु पंड्या, हेमा व्यास, सरोज व्यास, ज्योति पंड्या, गायत्री उपाध्याय सहित बड़ी संख्या महिलाएं उपस्थित थीं।

गुलाल से होली खेलकर गेम्स में सहभागी बने

भगवान श्रीकृष्ण को गुलाल लगाकर मनाया फागोत्सव

होली खेलकर महिला संगठन ने ली सेल्फी

रतलाम | सागोदिया जैन मंदिर पर श्री वीसा पोरवाल महिला संगठन ने होली का त्योहार मनाया। अध्यक्ष बबीता पोरवाल, सचिव रानू जैन ने बताया संगठन सदस्याओं ने कोरोना से बचाव व पानी बचाओं का संदेश देते हुए गुलाल से होली खेली। सदस्याओं ने सेल्फी भी ली।


सिखवाल ब्राह्मण समाज महिला मंडल बीसी ग्रुप ने इस तरह फागोत्सव पर उत्साह दिखाया।

न्यू रोड पर होटल में होली पर्व मनाया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। यहां हाऊजी, तंबोला, कपल गेम, चेयर रेस, बलून बम, लेमन रेस, रैंप वॉक सहित कई गेम्स खेले गए। मुख्य अतिथि नवीनचंद्र पितलिया थे। सभी कार्यक्रमों में कॉलोनीवासियों ने उत्साह से भाग लिया।
खबरें और भी हैं...