विधायक निधि से 7 ग्राम पंचायतों को बांटे टैंकर
पिपलौदा | गर्मी के समय पानी की समस्या न रहे इसको देखते हुए विधायक निधि से जनपद पंचायत पिपलौदा की 7 ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर ग्राम पंचायत प्रमुखों को टैंकर बांटे गए। जनपद अध्यक्ष सुरेश धाकड़ ने बताया क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे द्वारा विधायक निधि से 7 टैंकरों की व्यवस्था की गई। मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, राजेंद्र सिंह गुर्जर, अशोक गुजराती, गोकुल पटेल, लाखन सिंह, अतुल गौड़, बाबूलाल पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, जगदीश आंजना सहित अन्य मौजूद थे।