पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News The Coldest Dhulendi In 8 Years The Feeling Of Cold In The Morning Due To The Wind Turning South Now The Days Will Start Getting Warmer

8 साल में सबसे ठंडी धुलेंडी... हवा का रुख दक्षिणी होने से सुबह हुआ कड़ाके की ठंडक का अहसास, अब गर्म होने लगेंगे दिन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस साल रंगों का त्योहार होली ठंडक भरे मौसम में बना है। धुलेंडी का दिन 8 साल में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। पारा 30 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब दिन धीरे-धीरे गर्म होने लगेंगे, ऐसा इसलिए क्योंकि हवा का रुख दक्षिणी हो रहा है।

अमूमन माना जाता है कि होली पर दिन में ठंडक का अहसास होता है। बीते सात सालों के आंकड़े देखें तो 2016 को छोड़कर अन्य सालों में पारा 32 से 36 डिग्री के बीच ही रहा है। इधर, बुधवार को शहर में आम दिनों के मुकाबले ज्यादा ठंडक रही। दिन का पारा 29.2 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह तो कड़ाके की ठंड का अहसास भी होने लगा। मार्च के 10 दिन गुजर जाने के बाद भी इस तरह का मौसम देख शहरवासी भी हैरत में रहे। इधर, रात का पारा 16.0 डिग्री दर्ज किया गया।

पांच दिन पहले 28.2 डिग्री था अधिकतम तापमान

शहर में पांच दिन से दिन के तापमान में लगातार बढ़त हो रही थी। 6 मार्च को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री रहा था। 9 मार्च तक पारा 31.5 डिग्री तक पहुंचा था। इसके बाद फिर कमी हुई जोकि मंगलवार को 31.0 डिग्री व बुधवार को 29.2 डिग्री रहा। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की कमी तो न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़त हो गई। बुधवार को सुबह आर्द्रता 65 प्रतिशत व शाम को 55 प्रतिशत रही। हवा की गति 2 किमी प्रतिघंटा रही।

चक्रवात अब पंजाब की तरफ जा रहा है, गर्म होगा मौसम

राजस्थान में चक्रवात बनने के कारण हमारे शहर का मौसम भी बदला था। शहर में बुधवार को भी बादल छाए। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया यह चक्रवात गुजरात व राजस्थान की बार्डर पर बना हुआ था। हालांकि, अब यह पंजाब की तरफ जा रहा है। हवा का रुख भी दक्षिणी हो रहा है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में बढ़त होगी।

धुलेंडी के दिन पिछले 8 साल में इस तरह रहा पारा

वर्ष धुलेंडी अधि. न्यू.

2020 10 मार्च 29.2 16.0

2019 21 मार्च 35.0 17.2

2018 2 मार्च 35.0 17.0

2017 13 मार्च 32.0 10.6

2016 24 मार्च 40.2 19.0

2015 6 मार्च 32.2 11.6

2014 17 मार्च 34.6 19.2

2013 27 मार्च 36.2 21.6
खबरें और भी हैं...