पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धुलेंडी पर माली समाज की गेर में उड़ा रंग-गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर सहित ग्रामीण अंचल में मंगलवार को धुलेंडी पर हर कोई रंगों की मस्ती में डूबा रहा। युवाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। अधिकांश लोगों ने सूखे रंगों से होली खेली। माली समाज की रंगारंग गेर में युवाओं ने नांच-गाकर होली का आनंद लिया।

माली समाज ने सुबह 10 बजे रपट चौराहा स्थित दुर्गा माता मंदिर से गेर निकाली। जो प्रमुख मार्गों से हाेते हुए दोपहर 2 बजे वापस मंदिर पहुंची। युवा ढोल-ढमाकों के बीच डीजे की धून पर नाचते गाते और रंग उड़ाते हुए निकले। नंदकिशोर महावर, गोवर्धन पटेल, कैलाश विजवा, घनश्याम सोलंकी, जितेंद्र ओसवाल, टेकचंद दायम, मनोहर सोलंकी, घनश्याम दायम, चंद्रप्रकाश सोलंकी, अशोक दायम, गोपाल लीलोरिया, प्रेमचंद धनोतिया, राजू महावर, जगदीश राठौर, विक्रम पायलिया उपस्थित थे।

केरवासा में 14 फीट की चूल से गुजरे 42 श्रद्धालु

रंगों की मस्ती में झूमे जेएसजी नवकार दंपती, सेल्फी ली, रंग लगाकर बांटी होली की खुशियां

केरवासा | केरवासा, सरसी, डोडियाना व उपलई में लोगों ने अबीर गुलाल के साथ होली का पर्व मनाया। ओमप्रकाश पालीवाल, लोकपालसिंह राठौर, जितेंद्रसिंह राठौर, सुनील जैन, सीताराम चौहान ने बताया भास्कर के अभियान से जुड़कर हमने गुलाल लगाकर होली खेली। ताकि लोग पानी की कीमत को समझे। ढोल-ढमाकों के साथ युवाओं की टोली गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी।


ताल | दामोदर दर्जी समाज, माली समाज, खारोल समाज, सुथार पांचाल समाज ढोल लेकर समाजजन के घर पहुंचे। झारखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चूल जली। अंगारों पर से भक्त निकले। पं.घनश्याम भट्ट ने मंत्रोच्चार का पूजा कराई।

नेतावली | ग्रामीण क्षेत्रों में धुलेंडी पर लोगों ने सूखे रंगों से होली खेली। एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी।

माली समाज की रंगारंग गेर में नांचते-गाते होली का आनंद लेते युवा।


केरवासा | राजाखेड़ी स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर में मंगलवार को चूल का आयोजन हुआ। 14 फीट की चूल में 42 श्रद्धालु अंगारों में से गुजरे। पं. राधेश्याम ने महाआरती कर प्रसादी वितरित की। कमलसिंह सोलंकी, अरविंद हाड़ा, अमरसिंह, प्रहलाद सिंह सोलंकी, बापूसिंह डोडिया उपस्थित थे। इसी तरह रेवास के हनुमान मंदिर परिसर में चूल जली। पं. जानकीलाल त्रिवेदी ने महाआरती कर प्रसाद बांटी। 36 श्रद्धालु चूल में से गुजरे।

_photocaption_जावरा | जैन सोशल ग्रुप नवकार का होली मिलन समारोह सीताराम बाग में हुआ। रंगों की मस्ती के बीच ग्रुप दंपती ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे.. गाने पर ठुमके लगाए। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की खुशियां बांटी। बच्चों ने मनोरंजक गेम्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रचार संयोजक अमित झामर ने बताया सेल्फी पाइंट में दंपती सदस्यों ने रंग-बिरंगी टोपियों, चश्में, डिजाइनर बॉल, छतरियों के बीच खुशी के पल कैद किए। राहुल-रानी बरैया की विवाह वर्षगांठ मनाई गई। बैंड-बाजों के साथ बारात निकाली। स्वागत हुआ, वरमाला की रस्म अदा की गई। शत्रुंजय गिरीराज की नवाणु यात्रा करने पर राबिन रांका, दर्शन गोखरू, प्रवेश-निकीता कोठारी का मोती की माला व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। संस्था की गतिविधियों में सालभर सहयोग देने पर अंशुल मूणत व पुनीत चौरडिय़ा का सम्मान किया। संचालन विशाल छाजेड़ ने किया। ग्रुप अध्यक्ष नरेंद्र कांठेड़, पूर्व अध्यक्ष संजय आंचलिया, दिनेश भंडारी, अरुण धारीवाल, विजय ढढ्ढा, मनीष पावेचा, मनोज मेहता, राकेश ओस्तवाल मौजूद थे।*photocaption*
खबरें और भी हैं...