पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News The Effect Of The Southern Wind Will Start Warming From Today Day Night Mercury Increased By 06 Degree

दक्षिणी हवा का असर, आज से गर्म होने लगेंगे दिन, रात का पारा 0.6 डिग्री बढ़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के मौसम में आज से बदलाव शुरू होगा। दिन के साथ रातें गर्म होने लगेगी। ऐसा हवा का रुख दक्षिणी होने से हाे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में लगातार बढ़त होने के आसार है।

मौसम में गर्माहट का असर शहर में गुरुवार से दिखने लगा। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ लेकिन रात के तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़त हो गई। इस दिन अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री रहा था। सुबह आर्द्रता 61 व शाम को 52 प्रतिशत रही। हवा की गति 2 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया राजस्थान व गुजरात की बार्डर पर चक्रवात बनने के कारण मौसम में ठंडक आई थी। अब यह चक्रवात पंजाब तरफ निकल गया है। हवा का रुख दक्षिणी हो रहा है। इससे आने वाले दिनों में मौसम में गर्माहट रहेगी।

खबरें और भी हैं...