पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News The Registries Stuck Due To Software Malfunctions Occurred Two Days Later

साॅफ्टवेयर में गड़बड़ी से अटकी रजिस्ट्रियां दो दिन बाद हुईं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतलाम | जिन लोगों ने शुक्रवार को रजिस्ट्री कराने के लिए स्लॉट बुक कराया था। उनकी दो दिन बाद रविवार को रजिस्ट्री हुई। सुबह 11 से दोपहर तक 42 दस्तावेजों का पंजीयन हुआ है। सोमवार को दफ्तर खुलेगा और मंगलवार को धुलेंडी होने से छुट्टी रहेगी। मार्च होने से इसके बाद छुट्टी के दिनों में भी रजिस्ट्रियां होंगी।

शुक्रवार को तकनीकी गड़बड़ी से विभाग का साॅफ्टवेयर सुबह 11 बजे बंद हो गया था। इससे 7 ही रजिस्ट्री हुई और फिर रजिस्ट्री नहीं हुई। इसके बाद शनिवार को विभाग खुला तो जिन लोगों ने शुक्रवार को रजिस्ट्री कराने के लिए स्लॉट बुक कराया था। उनकी रजिस्ट्री खोली गई। लेकिन टेक्निकल दिक्कत से ये खुल नहीं पाई थी। इससे लोगों को वापस लौटना पड़ा।
खबरें और भी हैं...