- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News The Residents Of Ramnagar Have Not Received Water For Two Years They Also Have A Hearing
दो साल से रामनगरवासियों को नहीं मिला पानी, सुनवाई को भी तरसे
भास्कर संवाददाता | प्रीतमनगर।
पानी की समस्या को देखते हुए भीलखेड़ी और रामनगर गांव में मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत पानी की टंकी और पाइप लाइन की व्यवस्था की थी, लेकिन दो साल से रामनगरवासियों को पानी नहीं मिल रहा है
ग्राम बदनारा पंचायत का गांव भीलखेड़ी है, जिसकी जनसंख्या 600 है। भीलखेड़ी से 10 कदम पर प्रीतमनगर पंचायत का गांव रामनगर है, जिसकी जनसंख्या 250 है। जल आपूर्ति को लेकर 6 साल पहले पीएचई ने मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत दोनों गांव के बीच पानी की टंकी बनाकर बोरिंग कर पाइप लाइन बिछा कर पेयजल की व्यवस्था की थी। दो साल पहले बोरिंग से पानी आना बंद हो गया था। इस पर बदनारा पंचायत ने पीएचई के माध्यम से नया बोरिंग खुदवा कर गांव में दो प्लास्टिक की टंकी लगाई और ग्रामीणों के लिए पेयजल व्यवस्था सुचारु की। लेकिन रामनगर ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं की। मुख्यमंत्री योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी में दो साल से पानी नहीं भरा जा रहा है। इसलिए रामनगरवासियों को पानी नहीं मिल रहा है। रामनगर निवासी धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह ने बताया कई बार प्रीतमनगर और बदनारा पंचायत से अनुरोध के बाद भी पानी की समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। रामनगर के पंच प्रतिनिधि अशोक गोयल व अय्यूब अली ने बताया पंचायत सचिव को भी कई बार इस समस्या से अवगत कराते हुए रामनगर में पानी सप्लाई चालू करने के लिए कहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण निजी खेतों पर लगे बोरिंग से पानी भरते हैं। पंचायत ने भी गांव में एक बोरिंग करवाया था, लेकिन उसमें पानी कम आता है।
जल संकट का अंदेशा
भीलखेड़ी में भी जलप्रदाय नहीं हो रहा
भीलखेड़ी में पंचायत के बोरिंग से दो टंकी में सप्लाई किया जा रहा जल
एक सप्ताह में दोनों गांव में एक-एक बोरिंग करवाएंगे