- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News The Road Built In One And A Half Years Started To Crumble In Ten Days As Soon As The Movement Started
डेढ़ साल में बनी सड़क, आवाजाही शुरू होते ही दस दिन में उखड़ने लगी
करमदी-मांगरोल रोड को बने अभी दस दिन ही हुए हैं कि यह उखड़ना शुरू हो गई है। मांगरोल के पास तीन स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। यह प्रमुख मार्ग है जहां से 10 हजार वाहन रोज गुजरते हैं। गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में फिर परेशानी शुरू हो गई है।
लोगों की लंबे समय मांग के बाद सड़क की स्वीकृति हुई व 25 सितंबर 2018 को पूर्व विधायक मथुरालाल डामर ने इसका भूमिपूजन किया था। भूमिपूजन के बाद एक साल में रोड बनकर तैयार होना था लेकिन डेढ़ साल बाद निर्माण हुआ। अभी 4 मार्च 2020 से आवागमन शुरू हुआ है कि यह अभी से यह उखड़ना शुरू हो गया है। इससे फिर दिक्कत शुरू हो गई है। जबकि रोड के जरिए करमदी के रास्ते सीधे फोरलेन पहुंच सकते हैं। अब जिम्मेदार जांच की बात कह रहे हैं।
रोड का काम ऐसे हुआ पूरा
मंडी निधि से सड़क का निर्माण हुआ है।
जिम्मेदारों ने क्यों नहीं देखी सड़क
युवा किसान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पुरोहित ने बताया एक तो डेढ़ साल में सड़क का काम पूरा हुआ। अब जब हुआ तो दस दिन में ही सड़क उखड़ने लगी। आखिर ठेकेदार ने ऐसी कैसी सड़क बनाई जो इतनी जल्दी उखड़ गई। चलो ठेकेदार ने तो सड़क बना दी लेकिन इसके लिए जिम्मेदार एजेंसी लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर ने क्या देखा। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हो उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।
यह हुआ हाल
जांच करवाई जाएगी
लोक निर्माण विभाग के ईई दीपेश गुप्ता ने बताया जानकारी में नहीं है। यदि इतनी जल्दी रोड उखड़ गया है तो गलत है। जांच करवाई जाएगी।
अभी साइडें भरने का काम चल रहा है मरम्मत कराई जाएगी
ठेकेदार महेश पाटीदार ने बताया अभी रोड का काम पूरा नहीं हुआ है। साइडें भरने का काम चल रहा है। एप्रोच रोड से ट्रैक्टर सीधे रोड पर आने से यह स्थिति बनी है। सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
1.20 करोड़ रुपए निर्माण में खर्च हुए हैं।
12 पुलियाएं बनाई गई हैं
5.9 किमी है लंबाई
करमदी मांगरोल रोड जो मांगरोल के समीप से उखड़ना शुरू हो गई है।