पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News The Sarpanches Will Be Included In The Administrative Committee When The Tenure Ends

सरपंचों का कार्यकाल खत्म होने पर उन्हें प्रशासकीय समिति में शामिल किया जाएगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतलाम | सरपंचों का कार्यकाल इस महीने के आखिरी में खत्म हो रहा है। इसके बाद पंचायत चलाने के लिए प्रशासकीय समिति का गठन किया जाएगा। इसमें सरपंच को शामिल होंगे और वे ही समिति के प्रधान रहेंगे। समिति गठन के लिए कलेक्टर को विहित अधिकारी बनाया गया है। समिति में उन्हें लिया जाएगा जो कार्यकाल समाप्त होने से पहले पंचायत के सदस्य रहे हैं। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की अवर सचिव शोभा निकुंभ के इस आदेश पर सरपंच संघ जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जनप्रतिनिधियों की जीत बताया है। उन्होंने बताया सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री से मुलाकात कर पंचायतों में प्रशासक नहीं बैठाकर जनप्रतिनिधियों को महत्व देने की बात कही थी। इस पर शासन ने प्रशासकीय समिति में सरपंचों को समिति प्रधान के रूप में अहम भूमिका में शामिल किया है। इससे गांव का विकास रुकेगा नहीं।
खबरें और भी हैं...