पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दूसरे दिन हल्दीघाटी पैसेंजर डीजल इंजन से आई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतलाम रेल मंडल ने रविवार को रतलाम-नीमच के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से पहली ट्रेन हल्दीघाटी पैसेंजर का संचालन किया था। लेकिन अगले दिन यह ट्रेन डीजल इंजन से ही संचालित हुई। अधिकारियों ने इसे रोज इलेक्ट्रिक इंजन से संचालन
करने की बात कही थी। मंडल के अधिकारी तकनीकी कारणों का हवाला देते कहा कि नीमच में इंजन बदलने में समय लगने से ट्रेन का शेड्यूल गड़बड़ा गया था। जो परेशानी आ रही थी उसे दूर कर लिया है। अब मंगलवार से हल्दीघाटी पैसेंजर इलेक्ट्रिक इंजन से ही चलेगी। रतलाम-नीमच के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन का संचालन शुरू होने पर रेलवे ने इसे अपने रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया। लेकिन नीमच में इंजन बदलने के कारण ट्रेन के संचालन का शेड्यूल बिगड़ गया। रविवार को पहले दिन हल्दीघाटी पैसेंजर नीमच में करीब आधा घंटे लेट हो गई। पॉवर बदलने के लिए दो लाइन क्लियर रखने से चित्तौड़गढ़ से आने वाली
यमुनाब्रिज-रतलाम हल्दीघाटी पैसेंजर भी लेट हो गई। इसकी रिपोर्ट मंडल मुख्यालय रतलाम पहुंचने पर अधिकारियों ने सोमवार सुबह 8.40 बजे रतलाम-यमुनाब्रिज ट्रेन काे डीजल इंजन से ही रवाना किया।

रावटी में निकला फ्लैग मार्च

रावटी | होली के पर्व में कोई अप्रिय घटना न हो। इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। शांति समिति के बैठक के बाद थाना स्टाफ ने सोमवार शाम को पैदल-पैदल (फ्लैग मार्च) नगर का भ्रमण किया।

खबरें और भी हैं...