पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Jaora News Mp News The Tenure Of The Panchayats Is Complete The Sarpanch Will Be The Head Till The Election

पंचायतों का कार्यकाल पूरा, चुनाव तक सरपंच होंगे प्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनपद अध्यक्ष व सदस्यों का कार्यकाल 24 मार्च तक खत्म होगा। पंचायतों में सरपंच व पंचों का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त होगा। अब वे सरपंच नहीं प्रधान कहलाएंगे। पंच समिति सदस्य रहेंगे। चुनाव होने तक कामकाज पहले की तरह ही करेंगे।

पंचायत चुनावों की तारीख नहीं आने से वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर शासन ने प्रशासकीय समिति बनाने के निर्देश दिए। जनपद की 68 पंचायतों के तहत 147 गांव आते हैं। पंचायतों के कार्यकाल खत्म होने के चार दिन पहले सरपंच द्वारा खाते से पैसा निकालने और भुगतान करने पर रोक लगाई गई थी। पंचायतों का काम प्रभावित ना हो, इसके लिए प्रशासकीय समिति बनाई। समिति में जिन सरपंचों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उन्हें ही समिति प्रधान और सहयोग के लिए सचिव को रखा गया है। दोनों के हस्ताक्षर होने के बाद ही पंचायत के कार्यों में बैंक से राशि निकालने का काम होगा।

मई में मतदाता सूची
का अंतिम प्रकाशन


मप्र राज्य निर्वाचन आयोग फिलहाल फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर रहा है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मई में होना है। जून से पहले चुनाव कराएं जाने की संभावनाएं नहीं दिख रही। 12 मार्च को कार्यकाल खत्म होने के बाद सरपंच समिति प्रधान होने के नाते यथावत काम करते रहेंगे।
खबरें और भी हैं...