- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News The Villagers Of 15 Villages Have Been Swinging In Promises And Assurances For This Road For 10 Years
15 गांव के ग्रामीण 10 साल से इस सड़क के लिए वादों और आश्वासन में ही झूल रहे
रोड पर गिटिट्यां बिखरी आने-जाने में दिक्कत
भाट पचलाना से इटावा का मार्ग खस्ताहाल हो गया है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। रोड पर गिटिट्यां बिखरी हुई हैं। 10 सालों से इस मार्ग को देखने वाला कोई नहीं है। सालाखेड़ी, इटावा माताजी, रामपुरिया, नोगांवा, चौराना, चौरानी, कचलाना, सुतरेटी, एवरिया, कोटड़ी, बेरछा, लपटीया, सिनोद, भाट पचलाना सहित 15 गांव इस मार्ग से प्रभावित हैं।
चौराना निवासी महेंद्रसिंह पंवार ने बताया कि मार्ग अधिक जर्जर हो गया है। इस रोड से बेरछा, कोटडी, नौगांवा, चौराना के बच्चे स्कूल व किसानों को रतलाम जाने में परेशानी होती है। बेरछा निवासी धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि रोड को सुधारने की मांग कई सालों से हो रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों का यह मुख्य मार्ग है व आने-जाने में बहुत परेशानी आती है। बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है। चुनावी माहौल में आने वाले नेता व जनप्रतिनिधि वादे कर के चले जाते हैं, लेकिन उसके बाद नहीं लौटते हैं। कई बार इस सड़क पर स्कूल बस, दो पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।
नौगांवा के पूर्व सरपंच बद्रीलाल पाटीदार ने बताया इस सड़क को लेकर कलेक्टर व विधायक को 1 साल पूर्व ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई और इस सड़क के कारण वाहन खराब होते रहते हैं। बच्चों को स्कूल तथा किसानों का मंडी में जाने के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पीडब्ल्यूडी मंत्री से कहा है
ग्रामीणों का यह मुख्य मार्ग है, अब बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता है, हादसे भी हो रहे
दिल्ली से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा -
स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा-
इस तरह सड़क हो रही है खस्ताहाल