पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर से रतलाम ससुराल आए युवक को शुक्रवार शाम करीब 7 बजे छोटा भाई घायल हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। घायल युवक ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार चोट के निशान ब्लेड से खुद को घायल करने जैसे हैं। घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे फुटेज मंगवाए हैं।

पुलिस के अनुसार धारदार वस्तु से पेट और हाथ में चोट लगने पर जूना रिसाला इंदौर निवासी 32 वर्षीय सावेश पिता अल्ताफ अंसार को उनके भाई अशरफ ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। डॉ. सुमित गौड़ ने बताया मरीज ने मारपीट में घायल होने की जानकारी दी थी। एएसआई आईएम खान ने बताया घायल सावेश ने टीआईटी रोड पर ससुराल वालों द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है। खुद को मारने जैसी चोट दिखने पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज दिखवाए हैं।

खबरें और भी हैं...