- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Tal News Mp News The Young Man Who Came To Meet His Girlfriend Was Tied To A Tree And Beaten For Two And A Half Hours Thrown On The Road Died
प्रेमिका से मिलने आए युवक को पेड़ से बांधकर ढाई घंटे तक पीटा, सड़क पर फेंका, मौत
सोनू उर्फ भवानी
खंडवा | प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे युवक सोनू उर्फ भवानी पिता मोहन सिंह राजपूत (30) को युवती के परिजन ने खेत में पेड़ से बांधकर ढाई से तीन घंटे तक लात-घूंसों व लट्ठ से जमकर पीटा। अधमरा हुअा ताे गांव की सड़क पर फेंक दिया। किसी ने डायल 100 पर सूचना दी। युवक काे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया, जहां एक घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना थाना पिपलौद स 26 किमी दूर बिहार गांव में रविवार दोपहर हुई। मामले को लेकर दूसरे दिन सोमवार शाम तक पुलिस अनजान बनी रही। जबकि घटना के फोटो व वीडियो भी गांव के कई लोगों ने शूट किए। मृतक के परिजन ने युवती के छह भाइयों व रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।