पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रामरहीम नगर में महिला शिक्षक के मकान में चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राम रहीम नगर में महिला शिक्षक के घर में छत के रास्ते घुसा चोर खूंटी पर टंगा बैग ले गया। बैग में 60 हजार रुपए, एफडी के कागज और बैंक की पासबुक रखी थी। दीनदयाल नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया है।

उज्जैन निवासी सरिता पति महेंद्र राठौड़ ने बताया रामरहीम नगर स्थित प्रायमरी स्कूल में शिक्षक हैं और स्कूल के पास ही किराए के मकान में रहती हैं। गुरुवार को बैंक से 60 हजार रुपए निकाले और घर में दरवाजे के पीछे खूंटी पर बैग टांग दिया। बैग में रुपयों के साथ एफडी के कागज और बैंक की पासबुक भी रखी थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे स्कूल गई और दोपहर 1 बजे लौटी तब तक बैग टंगा था। दोपहर 2.30 बजे वापस स्कूल गईं और 4
बजे लौटकर दरवाजा खोला तो बैग नहीं मिला।

लॉकर में रखा सामान सुरक्षित :- टाॅवर का दरवाजा खुला था। छत से सीढ़ियाें के रास्ते अंदर घुसा चोर दरवाजे के पीछे टंगा बैग ले गया। शिक्षक सरिता ने बताया अालमारी में चाभी लगी थी परंतु लॉकर में रखा सामान सुरक्षित मिला।

खबरें और भी हैं...