पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News There Was A Ticket From Delhi To Ratlam Landed At Javra Itself Rs 11800 Have To Give

दिल्ली से रतलाम का टिकट था, जावरा में ही उतार दिया, 11,800 रु. देना होंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली से रतलाम तक का बस का टिकट बुक करवाने के बावजूद यात्री को जावरा में उतार दिया। उपभोक्ता फोरम ने सेवा में कमी माना और अशोक ट्रेवल्स संचालक को आदेश दिए कि यात्री को 11,800 रुपए भुगतान करें। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम में यात्री की ओर से पैरवी अभिभाषक जितेंद्र शर्मा ने की।

अभिभाषक शर्मा ने बताया 25 मई 2019 को नई दिल्ली से रतलाम आने के लिए अलकापुरी निवासी व्यवसायी प्रकाशचंद्र शर्मा ने 1278 रुपए ऑनलाइन भुगतान कर अशोक ट्रेवल्स से बस का टिकट बुक किया था। सीट मिलने पर शाम 7 बजे बस (आरजे 09 पीए 5411) से रवाना हुए। 26 मई 2019 को दोपहर में जावरा फाटक बस स्टैंड पहुंचना था परंतु बस के ड्राइवर और स्टाफ ने उन्हें जावरा में उतार दिया। टैक्सी कर वे जावरा से रतलाम पहुंचे। इसके लिए 800 रुपए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ा। अभिभाषक शर्मा ने बताया ट्रेवल्स संचालक को नोटिस दिया। 27 जून 2019 को उपभोक्ता फोरम में परिवाद पेश किया। ट्रैवल्स संचालक की ओर से उपभोक्ता फोरम में कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोप सिद्ध होने पर जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष रमेश मावी, सदस्य ओमप्रकाश ओझा तथा जयमाला संघवी ने गुरुवार को फैसले में यात्री को हुई परेशानी और मानसिक त्रास की क्षतिपूर्ति के लिए 10,000 रुपए, अतिरिक्त व्यय हुए 800 रुपए तथा परिवाद व्यय के 1,000 रुपए भुगतान करने के आदेश दिए।

खबरें और भी हैं...