चंबल नदी पुलिया के पास मिली युवक की तीन दिन पुरानी लाश
चंबल नदी पुलिया से 100 मीटर दूरी पर बने 5 फीट गहरे गड्ढे में रविवार सुबह एक युवक की लाश औंधे मुंह तैरती मिली। लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। परिजन के मुताबिक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
चंबल नदी के समीप से रविवार सुबह कुछ लोग गुजर रहे थे। उन्होंने समीप के बने गड्ढे में एक युवक की लाश तैरती देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी संगीता सोलंकी व एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। शव को पानी में से बाहर निकाला। मृतक की पेंट की जेब में कटोरी मिली और दूधिया कलर की शर्ट में चाबी थी। शव को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल ताल भिजवाया। काफी देर के बाद मृतक की शिनाख्त आशीष पिता रामनारायण निगम (32) निवासी नारायण वाटिका
आलोट के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक का पीएम कराकर शव परिजन को सौंपा। एफएसएल अधिकारी मित्तल ने बताया शव तीन दिन पुराना होकर पुरी तरह गल चुका है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। युवक यहां तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रहे हैं।