एक सप्ताह में तीन ट्रक पलटे, सुरक्षा के लिए नहीं स्पीड ब्रेकर
नगर से निकल रहे आगर-जावरा हाइवे के आलोट बायपास पर अंधा मोड़ बना हुआ है। जहां से गुजरते समय आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। एक सप्ताह में तीन ट्रक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से पलट चुके हंै। 6 माह में 20 से अधिक वाहन दुर्घटना के शिकार हुए। सोमवार को सीमेंट के कट्टों से लाेड ट्रॉला का बेकाबू हाेकर सड़क से नीचे पलटी खा गया। इसके बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री दीपेश गुप्ता ने कहा कि मोड़ पर स्पीडब्रेकर व संकेतक नहीं है तो लगाए जाएंगे।
आलोट बायपास पर बने अंधे मोड़ पर पलटा ट्राला।