टीआईटी रोड बनकर हुआ तैयार, लोगों को आने-जाने में हुई सुविधा
रतलाम | टीआईटी रोड बनकर तैयार हो गया है। 428 मीटर लंबा यह रोड दो महीने में बनकर तैयार हो गया है। सड़क के दोनों साइड पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। यह सीसी रोड एक साल पहले बनकर तैयार होना था। लेकिन मार्च 2019 में ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था। इससे सड़क थोड़ी ही बनी थी। इस पर कांग्रेस नेता मांगीलाल जैन, संजय कोठारी, सुभाष मजावदिया, प्रदीप बटवाल, सुभाष वाधवा, मनीष निगम, संदेश पापटवाल, डॉ. महेश धनवानी सहित रहवासी नगर निगम कलेक्टर रुचिका चौहान के पास पहुंचे थे और शिकायत की थी। इस पर कलेक्टर ने काम शुरू करने के निर्देश दिए थे।