डिप्टी कलेक्टर से कहा - एम्बुलेंस पर भी ध्यान दें
रतलाम | रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन महेंद्र गादिया ने डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन से मुलाकात कर कार्डियक एम्बुलेंस के संचालन में आने वाली परेशानियों को बताया। डिप्टी कलेक्टर से कहा कि गंभीर बीमारियों में यह गाड़ी सहायक होती है। गादिया ने कोरोना वायरस सहित सभी प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए हाथ जोड़ कर अभिवादन करने की भी अपील की।