- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Told Officers And Employees Of Forest Department How To Do Successful Plantation
वन विभाग के अफसरों व कर्मचारियों को बताया : कैसे करें सफल पौधरोपण
बिगड़े वनों के सुधार व सफल पौधरोपण के लिए गुरुवार को वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों को मौके पर प्रशिक्षित किया।
पलसोड़ी में लगी कार्यशाला में विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक आनंद बिहारी गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया। मुख्य वन संरक्षक उज्जैन अजय यादव, उज्जैन वन मंडलाधिकारी किरण बिसेन, वन मंडलाधिकारी मंदसौर संजय चौहान, वन मंडलाधिकारी नीमच क्षितिज कुमार आदि मौजूद थे। कार्यशाला में पौधरोपण की सामान्य गलतियों को बताया।
पौधरोपण के दौरान क्या सावधानी रखें यह बताया
{पौधरोपण की सामान्य गलतियां
{ घने वन क्षेत्रों में वृक्षों की क्षेत्र के नीचे स्थापित प्राकृतिक कॉर्पस का उपयोग
{ पुर्नउत्पादन व पौधरोपण के लिए अनुपयुक्त स्थल जैसे- दलदली क्षेत्र, जलभराव के क्षेत्र, चट्टानी क्षेत्र में पौधों का रोपण करना
{ पौधरोपण का समुचित उपचार
{ मानचित्र तैयार नहीं करना
{ रोपण क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में निरीक्षण पद नहीं छोड़ना
{ पौधरोपण क्षेत्र को सेक्टर में विभाजित नहीं करना पर चर्चा हुई।
पलसोड़ी में कार्यशाला के दौरान मौजूद अधिकारी व कर्मचारी।