- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Told The Officers And Employees Of The Department How To Make Successful Plantations
विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया - कैसे करें सफल पौधरोपण
बिगड़े वनों के सुधार व सफल पौधरोपण के लिए गुरुवार को वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों को मौके पर प्रशिक्षित किया।
पलसोड़ी में लगी कार्यशाला में विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक आनंद बिहारी गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया। मुख्य वन संरक्षक उज्जैन अजय यादव, उज्जैन वन मंडलाधिकारी किरण बिसेन, वन मंडलाधिकारी मंदसौर संजय चौहान, वन मंडलाधिकारी नीमच क्षितिज कुमार आदि मौजूद थे। कार्यशाला में पौधरोपण की सामान्य गलतियों को बताया।
अधिकारी-कर्मचारियों को इस तरह दिया प्रशिक्षण
{पौधरोपण की सामान्य गलतियां
{ वृक्षों की क्षेत्र के नीचे स्थापित प्राकृतिक कॉर्पस का उपयोग
{ पुर्नउत्पादन एवं पौधरोपण के लिए अनुपयुक्त स्थल जैसे- दलदली क्षेत्र, जलभराव के क्षेत्र, चट्टानी क्षेत्र में पौधों का रोपण करने की ओर ध्यान आकर्षित करना
{ पौधरोपण क्षेत्र का समुचित उपचार
{ मानचित्र तैयार नहीं करना
{ रोपण क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में निरीक्षण पद नहीं छोड़ना
{ पौधरोपण क्षेत्र को सेक्टर में विभाजित नहीं करना चाहिए।
पलसोड़ी में आयोजित कार्यशाला में उपस्थिति अतिथि।