राजपूत समाज का तुलसी और सामूहिक विवाह 26 अप्रैल को
रतलाम | श्री राजपूत नवयुवक मंडल, न्यास व महिला मंडल द्वारा अक्षय तृतीया (26 अप्रैल) रविवार को राजपूत समाज का 22वां तुलसी व सामूहिक विवाह समारोह श्री कालिका माता मंदिर मांगलिक भवन में होगा।
सुबह 9 बजे वर पक्ष का चल समारोह विवाह स्थल श्री कालिका माता मांगलिक भवन से निकाला जाएगा, जो प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: विवाह स्थल पहुंचेगा। यहां वधु पक्ष द्वारा वर पक्ष की अगवानी की जाएगी। न्यास अध्यक्ष राजेंद्रसिंह गोयल, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्रसिंह देवड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष राजेश्वरी राठौर ने बताया कि पंडित शशिप्रकाश जोशी के सान्निध्य में वैदिक रीति से सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल निर्धारित की गई है।