पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रतलाम से चोरी हुई दो बुलेट उज्जैन में मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जनवरी और मार्च में रतलाम से चोरी हुई दो बुलेट उज्जैन में मिली। पुलिस ने इंदौर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। स्टेशन रोड थाने के एसआई मनोज जादौन ने बताया 6 जनवरी की रात जावरा रोड रामेश्वर मंदिर के पास निवासी योगेश केथवास की और 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच वीसाजी मेंशन गली से शशांक खत्री की बुलेट चोरी हो गई थी। उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास पुलिस चेकिंग के दौरान दो युवक चोरी की बाइक पर घूमते मिले। आरोपी लक्की पिता अशोक पटेल (22) निवासी नयापुरा इंदौर और पारस उर्फ पलाश पिता राजेंद्र मौर्य (21) निवासी हीरानगर इंदौर को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपियों ने रतलाम से दो बुलेट चुराने की जानकारी दी। एसआई जादौन ने बताया दोनों बुलेट जब्त कर रतलाम लाए हैं। प्रोडक्शन वारंट पर आरोपियों को रतलाम लाकर पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...