श्री शीतला माता का दो दिनी मेला कल से
नामली | पल्दुना रोड स्थित श्री शीतला माता मंदिर क्षेत्र में दो दिनी मेला कल से लगेगा। नगर परिषद द्वारा आयोजित मेले का शुभारंभ 15 मार्च की शाम 7 बजे मां शीतला की पूजा-अर्चना कर किया जाएगा। रात में आर्केस्ट्रा होगी। 15 मार्च रात 12 से 16 मार्च की दोपहर 12 बजे तक गैस-चूल्हे माता जी की पूजा होने तक बंद रहेंगे। सालों से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में माता पूजन की पूर्व संध्या पर घर-घर में पकवान बनाए जाते हैं। शीतला पूजन पर बासी भोजन का भोग लगा कर उसका उपयोग किया जाता है।