पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चेहरे पर रुमाल बांधकर आए दो बदमाशों नेे हमला किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईदगाह रोड पर टीकेश्वर महादेव मंदिर के सामने सोमवार शाम करीब 4.45 बजे चेहरे पर रुमाल बांधकर आए दो आरोपियों ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। चाकू से पेट और सिर पर दो वार किए। भाई ने राहगीर की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। माणकचौक थाने में प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार वीआईपी नगर निवासी 22 वर्षीय तन्मय पिता राकेश सोमवार को टेंट हाउस का सामान सुधरवाकर सोमवार शाम को चचेरे भाई सौरभ पिता मुकेश के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। बाइक सौरभ चला रहा था। ईदगाह रोड पर मंदिर के सामने चेहरे पर रुमाल बांधे दो युवकों ने सौरभ को रोका और पीछे बैठे तन्मय को नीचे खींचकर मारपीट शुरू कर दी। बाइक खड़ी कर सौरभ ने देखा तो तन्मय की शर्ट खून से लथपथ हो गई थी। आरोपियों ने तन्मय के पेट पर और सिर के पीछे गर्दन के ऊपर चाकू से वार किए। सौरभ ने राहगीर की मदद से घायल तन्मय को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। तन्मय ने बताया उसका किसी से विवाद नहीं हुआ। हमला करने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जिला अस्पताल में भर्ती तन्मय।
खबरें और भी हैं...