पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ringnod News Mp News Villagers Across The State Including Dhar Jhabua Took Off Their Vow On The Second Day Of Holi Roamed On The Burning Coals Somewhere And Roamed On The 30 Feet High Street

धार, झाबुआ सहित प्रदेशभर में ग्रामीणों ने होली के दूसरे दिन उतारी मन्नत, कहीं दहकते अंगारों पर चले तो कहीं 30 फीट ऊंचे गल पर घूमे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चांदी की पिचकारी से रामराजा सरकार आज खेलेंगे होली

ओरछा | धार्मिक नगरी के श्रीरामराजा मंदिर में गुरुवार रात 10 बजे होली उत्सव पूरी राजशाही परंपरा के अनुसार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। होली तीज पर मंदिर के आंगन में पीतल की बड़ी-बड़ी नादों में रंग और अबीर भरा जाएगा और चांदी की पिचकारी से श्रीरामराजा सरकार व श्रद्धालु भक्तों पर रंग और गुलाल डालकर होली खेली जाएगी।

बड़वानी

बड़वानी | होलिका दहन के दूसरे दिन मंगलवार को बड़वानी, ठीकरी, अंजड़ और पाटी में गाड़े खींचे गए। ठीकरी के मल्हार चौक पर एक साथ 33 गाड़े बड़वा एडू यादव ने खींचे। इस कार्यक्रम को देखने के लिए ठीकरी सहित आसपास के 50 गांवों से लोग पहुंचे। वहीं गाड़ा खिंचाई के साथ ही खांडेराव महाराज का एक महीने तक चलने वाला मेला भी शुरू हो गया। वहीं बड़वानी के नवलपुरा में बड़वा राकेश बाबा ने एक साथ 15 गाड़े खींचे।

ओरछा

गाड़ा खिंचाई : 50 गांव के लोग पहुंचे, एक साथ 33 गाड़े 100 मीटर तक खींचे


धार

झाबुआ

धार/ रिंगनोद | अंचल में मंगलवार काे धुलेंडी पर गल-चूल मेले का अायाेजन हुअा। इसमें मन्नतधारी महिला-पुरुष अंगाराें पर चले। वहीं पुरुषों ने गल पर घूमकर मन्नत उतारी। प्राचीन जैन तीर्थ भोपावर में गल चूल मेला लगा। 30 फीट ऊंचे मचान पर बने गल पर 50 से अधिक मन्नतधारी पुरुषाें ने गल देवता की जयघोष के साथ गल घूमकर मन्नत पूरी की।

_photocaption_करड़ावद /झाबुआ | धुलैंडी पर दोपहर बाद पेटलावद तहसील के ग्राम टेमरिया और पंथबोराली में चूल परंपरा का निर्वहन किया गया। दोनों ही गांवों में 40 से अधिक मन्नतधारी चूल पर चले। आयोजन को देखने सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। पिता भी बच्चे को गोद में उठाकर दहकते अंगारों पर चले। वहीं महिलाओं ने भी अंगारों पर चलकर मन्नत पूरी की। टेमरिया में 34 और पंथबोराली में 12 लोग चूल पर चले।*photocaption*
खबरें और भी हैं...