बिना बदलाव के अब वार्ड परिसीमन लागू
सियासी संकट के बीच नगरीय आवास एवं विकास मंत्रालय ने वार्डों के नए परिसीमन को लागू कर दिया है। जैसा की भास्कर ने 10 फरवरी को ही बता दिया था अंतिम प्रकाशन में परिसीमन में बदलाव नहीं किया गया है। वार्डों की संख्या 49 रखी गई है, लेकिन इनमें से 42 वार्ड की सीमाएं बदली गई हैं। वहीं लगभग 280 इलाके पड़ोसी वार्ड में जोड़ दिए गए हैं। परिसीमन का प्राथमिक प्रकाशन 16 अक्टूबर 2019 कोहुआ था। अब प्रशासन ने आरक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी है। मार्च अंत तक प्रक्रिया भी पूरी हो गई तो नगरीय निकाय चुनाव मई-जून में संभव हैं।
िनगम िनकायचुनाव-2020
ऐसे हुआ वार्ड परिसीमन
{ 49 में से 42 वार्ड की सीमाओं में परिवर्तन किया।
{ जनसंख्या कम-ज्यादा करते हुए 280 क्षेत्रों एक से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।
{ वार्डों की संख्या 36 से घटकर 35 रह गई, तो पटरी पार के वार्ड 13 से बढ़कर 14 हो गए हैं।
{ इससे वार्डों की स्थिति 10 साल पहले की तरह 2009 में हुए परिसीमन की तरह हो गई।