बच्चों को ठंडा जल पिलाकर जल मंदिर का शुभारंभ
_photocaption_रतलाम | हिंद सेना ने मोहन नगर तिराहे पर जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया। सिखवाल महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम उपाध्याय, श्रृंग ऋषि मंदिर समिति अध्यक्ष गणपत तिवारी व समाजसेवी एस के तिवारी ने बच्चों को ठंडा जल पिलाकर शुभारंभ किया। विजय डोडिया, नारायण वोरा, सुभाष राठौड़, जगदीश प्रजापत, मुकेश शर्मा, कैलाश व्यास, नंदकिशोर डोडिया सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद थे।*photocaption*