पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वेबसाइट बंद, आवेदन पेंडिंग, अंतिम तारीख 25

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

9वीं से 12वीं की नवीन मान्यता और मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन चार दिन से वेबसाइट ही नहीं चल रही है। इससे स्कूल संचालक परेशान हैं और वे आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जबकि 25 मार्च आखिरी तारीख है। तब तक आवेदन नहीं किया तो स्कूलों को मान्यता भी नहीं मिल पाएगी।

मान्यता के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की वेबसाइट पर स्कूल संचालकों को आवेदन करना है। 11 मार्च से इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल संचालक जब वेबसाइट पर आवेदन अपलोड कर रहे हैं तो आवेदन अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में स्कूल संचालकों को परेशानी हो रही है। वहीं 1 से 8 तक के स्कूलों के लिए नई मान्यता और मान्यता नवीनीकरण की रविवार को आखिरी तारीख है।

180 स्कूलों की मान्यता का होना है नवीनीकरण

1 से 12 कक्षा तक के 180 स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण होना है। इसमें से 20 स्कूलों को अब तक मान्यता मिल चुकी है। शेष स्कूलों की मान्यता का नवीनीकरण होना है। वहीं नई मान्यता भी इसी दरम्यान जारी होना है। इस बार नई मान्यता के नियमों में भी बदलाव किया है। कक्षा 6 से 12 कक्षा की मान्यता के लिए अब एक एकड़ जमीन जरूरी, वहीं 9वीं से 12वीं की मान्यता के लिए आधा एकड़ जमीन जरूरी है।
खबरें और भी हैं...