पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, 3 गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अवैध रूप से लकड़ी काटकर ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वन विभाग ने ट्रक जब्त किया है। ट्रक में खैर की लकड़ी के 148 नग मिले हैं। जानकारी के अनुसार मेघनगर से लकड़ी देवास जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट संचिता भदकारिया ने तीनों को 27 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

रेंजर वंदना ठाकुर ने बताया सूचना मिलने पर मूंदड़ी-बिरमावल रोड पर शुक्रवार रात को 11 बजे से चेकिंग की। आयशर ट्रक में खैर की लकड़ी के 148 नग मिले। ट्रक में सवार अहसान पिता अंसार अली निवासी मतांगना (उज्जैन), मूसा पिता इब्जुर रहमान तथा आकिब पिता निसार दोनों निवासी शेरानीपुरा को गिरफ्तार किया है।

तीन साल सजा का प्रावधान - अभिभाषक संतोष त्रिपाठी ने बताया 2004 में अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने विश्व में वृक्षों की 552 प्रजातियों को संरक्षित घोषित किया है। पेड़ काटने पर 3 साल कारावास और अर्थदंड का प्रावधान है।

खबरें और भी हैं...