- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Will Give Notice Of Removal Of Shop And House In 7 Days With Sharing Of Compensation
मुआवजा बांटने के साथ 7 दिन में दुकान-मकान हटाने के नोटिस देंगे
सुभाष नगर ब्रिज को लेकर मुआवजा बांटने की पूरी तैयारी हो गई है। क्षेत्र के 110 मकान-दुकान वालों को सात दिन में मुआवजा बांटना शुरू किया जाएगा वहीं उन्हें दुकान-मकान हटाने के नोटिस जारी किए जाएंगे।
मालिकों को मुआवजा बांटने के प्रकरण तैयार हो गए हैं। इन्हें 12 करोड़ मुआवजा बांटा जाएगा। सात दिन में मुआवजा बांटना शुरू करने के साथ ही इन्हें मकान-दुकान खुद ही हटाने की सूचना दी जाएगी। यदि तय समय पर मकान-दुकान नहीं हटाए तो फिर निर्माण हटाकर अधिग्रहण कार्रवाई होगी। सेतु विकास विभाग के एसडीओ आरके गुप्ता ने बताया प्रशासन ने मुआवजा बांटने के प्रकरण तैयार कर लिए हैं।