खाटू श्याम के दरबार में महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव
_photocaption_जावरा | पोरवाल महिला मंडल ने शनिवार को संगीतमय फाग उत्सव मनाया। खाटू श्याम बाबा का फूलों से दरबार सजा। राधा श्रीकृष्ण का शृंगार कर समाजजन ने फूलों की होली खेली। भजन गायक गगन शर्मा ने भजन व फाग गीतों की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने नृत्य किया। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर फूलों से होली खेली।*photocaption*