- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Ratlam News Mp News Women Crew Drove Goods Train From Ratlam To Vadodara Respected Women Power For Better Work
रतलाम से वडोदरा तक महिला क्रू ने चलाई मालगाड़ी, बेहतर काम करने पर स्त्री शक्ति का किया सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं ने महिलाओं को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें बेहतर काम करने वाली युवतियों व महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं रेलवे ने रतलाम से वडोदरा तक मालगाड़ी महिला क्रू से चलवाई।
डीआरएम गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की स्पेशल गुड्स ट्रेन : रतलाम से वडोदरा तक मालगाड़ी को महिला क्रू ने चलाया। इसमें लोको पायलट बीना मुरलीधरन, सहायक लोको पायलट पूजा बौरासी, जबकि गार्ड उषा खंडेलवाल रहीं। स्पेशल गुड्स ट्रेन को डीआरएम विनीत गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीनियर डीईई टीआरओ अजित कुमार आलोक, स्टेशन मैनेजर विजय सिंह सिसौदिया, वरिष्ठ लोको पायलट अरविंद शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। इसी प्रकार 1 से 10 मार्च तक चल रहे विश्व महिला दिवस कैंपेन के तहत शनिवार व रविवार को राजेंद्र नगर स्टेशन का संचालन पूरी तरह महिलाओं ने किया। इनमें श्वेता गुप्ता स्टेशन अधीक्षक, संगीता उपाध्याय मुख्य बुकिंग सुपरवाइजर, प्रियंका पांडे सेक्शन इंजीनियर सिविल, डिप्टी सीटीआई उमा मार्टिना, आरपीएफ आरक्षक सुनीता कुशवाह, रिजर्वेशन सुपरवाइजर संगीता गौड़, कृष्णा वर्मा, जीआरपी आरक्षक हीरू रावल रहीं।
विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला व सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष शोभा पोरवाल के मार्गदर्शन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश साबीर अहमद खान के मुख्य आतिथ्य में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर ने लगाया ब्लड टेस्ट शिविर : जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर ने ब्लड टेस्ट शिविर लगाया। थाइराइड प्रोफाइल, कोलस्ट्रॉल, फास्टिंग ब्लड शुगर का टेस्ट किया गया। 156 महिलाओं का ब्लड टेस्ट किया गया। अध्यक्ष राजेंद्र रेणु लुनिया, सचिव नितिन आशी छजलाणी आदि मौजूद रहे।
सफाई महिला कर्मचारियों के साथ मनाया महिला दिवस : जिला चाइल्ड लाइन व रेलवे चाइल्ड ने रेलवे स्टेशन पर सफाई महिला कर्मचारियों के साथ महिला दिवस मनाया। सैनेटरी पैड, हाथ धोने के सैनिटाइजर किट बांटी गई। अनिमेष खिमला कॉर्डिनेटर राहुल जैन, चाइल्ड लाइन के समन्वयक प्रेम चौधरी मौजूद रहे।
बेहतर काम पर सम्मान : मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ने शास्त्री नगर में विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया। एमआर यूनियन के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने संबोधित किया। अध्यक्षता कृष्णा सोनगरा ने की।
मां के साथ बच्चों ने दी प्रस्तुति : सेनफोर्ट प्ले स्कूल में महिला दिवस पर बच्चों ने माताओं के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पद्मश्री के चयनित डॉ. लीला जोशी व एसडीएम लक्ष्मी गामड़ थीं। संचालिका गरिमा सुदीप माथुर आदि मौजूद रहे।
फल बांटे : रतलाम महिला सेवा दल ने मरीजों को फल बांटे। महिला सेवा दल अध्यक्ष संगीता काकरिया, प्रेमलता दवे, यास्मीन शेरानी आदि मौजूद रहीं।
रोटरी क्लब ने की गोष्ठी : रोटरी क्लब ने महिलाओ की सामाजिक सेवा में भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। डॉ. लीला जोशी ने संबोधित किया। स्वागत रमेश पीपाड़ा, सारिका प्रमोद नाहर एवं नीना अंकलेसरिया ने किया।
महिलाओं ने गांव को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प
रानिसिंग | लालगुवाड़ी पंचायत में विशेष ग्रामसभा (महिला सभा) आयोजित की गई। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया तथा इसके प्रति समर्पित होकर कार्य करने की बात भी कही। सरपंच सोहन लाल, सचिव ईश्वर मालवीय, एएनएम सायरा बी खान, एमपीडब्ल्यू कमल सूर्यवंशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांति गुर्जर, शौर्य दल सदस्य बाबूलाल गुर्जर, गोपाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
महिला सफाईकर्मियों का किया सम्मान
नामली | महिला सफाईकर्मियों का सम्मान किया। विशेष अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा ने अपनी बात रखी। वंदना पुरोहित के नेतृत्व में सेवा दल से जुड़ी जनप्रतिनिधियों ने फल बांटे। दोनों कार्यक्रमों में पूर्व सहकारिता संस्था अध्यक्ष अशोक चौहान, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष तूफानसिंह सोनगरा, दिलीप जाट, महिला सेवादल अध्यक्ष संगीता कांकरिया सहित अन्य मौजूद थे।
महिलाओं को कोरोना वायरस के बारे में किया जागरूक
आम्बा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आम्बा और मचून में कार्यक्रम हुए। सचिव दिलीप चौहान ने बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का संदेश दिया। आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता ने कोरोना वायरस के लक्षण के बारे में महिलाओं को बताया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ सहायक सचिव मौजूद थे।
इप्का ने पद्मश्री डॉ. लीला जोशी का सम्मान किया। उद्योग की महिला कर्मचारियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया। एचआर जीएम नीरज सक्सेना, वाइस प्रेसीडेंट दिनेश सियाल, राहुल प्रधान, बलराम शर्मा, विक्रम कोठारी ने स्वागत किया। संचालन विक्रम कोठारी ने किया।
महिला बाल विकास विभाग ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं का सम्मान किया। इसमें कौशल उन्नयन के साथ पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण ले रही युवतियों का भी सम्मान किया। कलेक्टर रुचिका चौहान, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष अदिति दवेसर, एसपी गौरव तिवारी, जमुना भिड़े, सुनीता यादव ने संबोधित किया। संचालन प्रेरणा तोगड़े ने किया।
डाक विभाग द्वारा महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया। महिलाएं स्वास्थ्य का खुद ख्याल रखें। यह बात लायंस हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने कही। कलेक्टर रुचिका चौहान, यास्मीन शेरानी, संगीता चारेल, डाक विभाग अधीक्षक प्रदीप श्रीवास्तव ने संबोधित किया।
डॉ. लीला जोशी का सम्मान किया
प्रशिक्षण पूरा करने पर सम्मान किया
महिलाएं स्वास्थ्य का ख्याल रखें -डॉ. जोशी
मैराथन में प्रथम रहीं सपना चौधरी, बड़ी तादाद में शामिल हुईं महिलाएं
सैलाना | महिलाओं को पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए। यह बात विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने कही। एसडीएम कामिनी ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने अपनी बात रखी। सीएमओ अरुण पाठक, रामप्रसाद चंदेल, चेतन्य शुक्ला, शांतिलाल पाटीदार, सुनीता चण्डालिया, रंजनी पाटीदार सपना, भूरामल तांतेड़, मांगीलाल, मंजुलता उपाध्याय, बीएमओ डॉ. शैलेष डांगे व निकाय के सभी कर्मचारी आदि मौजूद थे।
पुरुष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें : गेहलोत
महिला दिवस के प्रसंग पर एनएच 12 क्रिएटिव वुमन क्लब ने भोपाल में शहर की सैयद शबनम मीर को महिला शक्ति अवाॅर्ड से सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने बताया कि मुख्य अतिथि जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, समाजसेवी डॉली आलोक शर्मा मौजूद रहीं।
शबनम मीर को महिला शक्ति सम्मान
तीन घंटे में 6 हजार सैनेटरी पैड बांटने वाली शिवानी सोलंकी का सृष्टि समाज सेवा समिति व तेजस्वी दल के सदस्यों ने सम्मान किया। समाजसेवी र|ेश विजयवर्गीय, कचरु राठौड़ ,सतीश टाक मौजूद रहे।
सैनेटरी पैड बांटने वाली शिवानी का सम्मान
प्लेटफॉर्म 4 से महिला क्रू द्वारा चलाई गई गुड्स ट्रेन को रवाना करते डीआरएम गुप्ता।
रतलाम | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बैंक ऑफ बड़ौदा की महिला कर्मचारियों ने होम गार्ड कॉलोनी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में फर्नीचर भेंट किए। मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन व बैंक के मुख्य प्रबंधक ओपी मीणा थे। स्कूल प्राचार्य ममता अग्रवाल, बैंक कर्मचारी मनीषा धनेरिया, कनुप्रिया, मेहमूदा मेव, गायत्री आर्य, बृजकंवर पंवार मौजूद थे। संचालन पूजा मुरालिया ने किया। आभार वरिष्ठ प्रबंधक शंकरलाल परमार ने माना।
शासकीय स्कूल में विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर दिए
18 से 50 साल की युवतियों व महिलाओं के लिए एनवाय ने मैराथन आयोजित की। प्रथम सपना चौधरी, द्वितीय दुर्गा सिसौदिया, तृतीय रितु गोयल रही। कलेक्टर रुचिका चौहान, प्रेराराम पुनिया,विशाल वर्मा, कमल उपाध्याय, गौरव मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।