फागोत्सव में महिलाओं ने भगवान के साथ खेली होली
सैलाना | घंटाघर क्षेत्र स्थित श्री हनुमान मंदिर में भक्तों में फागोत्सव मनाया। लक्ष्मी नारायण प्रजापत, संगीता, यशवंत, कार्तिक, अरुण भवदिया, सुशीला, कलाबाई ने होली के गीतों व भजनों की प्रस्तुतियां दी। भक्तों ने रंग-गुलाल के साथ ही पुष्पवर्षा कर नृत्य किया। कांतिलाल राठौड़, कृष्णवल्लभ जोशी, दर्शन राठौड़, प्रेमलता माहेश्वरी, ललिता राजावत, अनुसुइया राठौड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।