महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए : डॉ. जोशी
_photocaption_रतलाम | श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला नगर सभा ने रामगढ़ स्थित समाज के श्रीराम मंदिर में पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चयनित डॉ. लीला जोशी का सम्मान किया। डॉ. जोशी ने कहा महिलाएं अपार शक्ति की धनी हैं, वे सभी का ध्यान रखते हुए स्वयं के प्रति अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहती हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अध्यक्ष सविता तिवारी, पुष्पलता शर्मा, सुशीला व्यास, विद्या व्यास, सुनंदा पंडित, निर्मला उपाध्याय, शैला बटवाल, डॉ. शोभना तिवारी, डॉ. सुलोचना शर्मा सहित समाज की महिलाएं मौजूद थीं।*photocaption*