पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Ratlam News Mp News Women Should Gather In Any Field So That The Voice Of Success Can Be Heard By Everyone

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में ऐसे जुटें कि सफलता की आवाज सबको सुनाई दे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला सशक्तिकरण विषय पर रखे विचार

भास्कर संवाददाता | रतलाम

कोई भी क्षेत्र हो कामकाजी महिलाएं पूरी क्षमता के साथ काम करें। ऐसी पहचान बनाएं कि सफलता की आवाज सबको सुनाई दे। यह बात पद्मश्री डॉ. लीला जोशी ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पीछे स्थित ऑफिसर्स क्लब में शुक्रवार को हुई वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (वेरेएयू) की महिला सशक्तिकरण विषय पर हुई संगोष्ठी में कही। यूनियन महामंत्री जेआर भौंसले, हिंद मजदूर सभा के प्रदेश महामंत्री गोविंद लाल शर्मा उपस्थित थे।

प्रारंभ में अतिथियों ने आॅल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की भूतपूर्व अध्यक्ष पद्मश्री मणिबेन कारा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। समारोह में खास तौर पर महिला रेलकर्मी नेहा, सपना, शिखा, नम्रता, परवीन, अनिता और माणिक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में महामंत्री भौंसले के साथ डॉ. जोशी, अर्चना श्रीवास्तव, जया शर्मा, माधुरी शर्मा को सम्मानित किया गया। रंजीता वैष्णव, किरण क्वात्रा, शोभना ओझा, रेणुका पोद्दार, प्रभा शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला रेलकर्मी मौजूद रहीं। संचालन किरण छाबड़ा व शबाना शेख ने किया। आभार सीमा कौशिक ने माना।

संगोष्ठी
खबरें और भी हैं...