विश्व ग्लूकोमा सप्ताह शुरू, स्वास्थ्य विभाग लगाएगा स्क्रीनिंग कैंप
रतलाम | जिले में विश्व ग्लूकोमा (काला मोतिया) सप्ताह 8 मार्च से 14 मार्च तक मनाया जाएगा। अंधत्व निवारण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नेत्र रोग
विशेषज्ञ डाॅ. एसएस गुप्ता ने बताया विश्व ग्लूकोमा सप्ताह की थीम बीट इनविजिबल ग्लूकोमा है। अभियान के दौरान स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे।
इसमें नेत्र रोगियों का चिन्हांकन, प्रबंधन और उपचार होगा। मेडिकल कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रिशेंद्र सिसोदिया ने बताया ग्लूकोमा के लक्षण आंखों में लालिमा, धुंधला दिखाई देना, बार बार चश्मे का नंबर बदलना, रोशनी के बल्ब के आसपास रंगीन इंद्रधनुष जैसा दिखाई देना, बीपी, शुगर है। संभावित लक्षण दिखने पर जिला अस्पताल के कमरा नंबर-14 या नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नेत्र चिकित्सा सहायक से परीक्षण करवा सकते हैं।