पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sagar News Mp News 110 Women Tested By Family Of Police Personnel Cervical Cancer Positive In Four

पुलिस कर्मियाें के परिवार की 110 महिलाअाें की जांच, चार में सर्वाइकल कैंसर पाॅजीटिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस कर्मी दूसराें की सुरक्षा में अपने ही परिवार के लाेगाें की सेहत का ध्यान नहीं रख पाते। इसी बीच पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने पुलिस कर्मियाें की प|ी, मां, बेटी अाैर महिला पुलिस कर्मियाें की स्वास्थ्य की चिंता की अाैर महिला दिवस पर पुलिस लाइंस में हेल्थ केंप लगाया। इसमें शहर की जानी मानी स्त्री राेग विशेषज्ञाें ने महिलाअाें का चेकअप किया।

खास ताैर पर ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए शिविर लगाया गया था। शिविर में 110 महिलाअाें की जांच हुई इसमें से 4 महिलाअाें में सर्वाइकल कैंसर पाॅजीटिव पाया गया। इस अवसर अाईजी अनिल शर्मा, डीअाईजी अारएस डेहरिया, कलेक्टर प्रीति मैथिल व एसपी सांघी ने स्त्री राेग विशेषज्ञ व अाईएमए के चेयरपर्सन डाॅ. नीना गिडियन का सम्मान किया।

डाॅ. गिडियन ने बताया कि जांच में 4 महिलाअाें काे सर्वाइकल कैंसर पाॅजीटिव निकला है। ब्रेस्ट कैंसर के केस सामने नहीं अाए। महिलाअाें काे इसके पहले इस बीमारी के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नही थी कि उन्हें इतनी गंभीर बीमारी है। इसमें यदि समय रहते पता न चले तो माैत हाेने की संभवना रहती है। हर साल कैंसर के करीब 5 लाख मामले सामने आते हैं। इनमें से करीब 2 लाख 50 हजार की मृत्यु हो जाती है। जिन महिलाअाें काे कैंसर पाॅजीटिव मिला है उनका उचित उपचार कर रेग्युलर दवाअाें का इंतजाम पुलिस विभाग करेगा। अाईजी शर्मा व एसपी सांघी ने महिला पुलिस अाैर उनके परिजनाें काे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने अाैर नियमित चैकअप कराने काे कहा।

सशक्तिकरण का संदेश देने निकाली वाहन रैली

सागर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करते हुए रविवार सुबह 9.30 बजे महिला पुलिस ने वाहन रैली निकाली। अाईजी अनिल शर्मा, कलेक्टर प्रीति मैथिल, एसपी अमित सांघी ने पुलिस लाइंस से हरीझंडी दिखाकर रैली काे रवाना किया। नई यातायात थाना प्रभारी रीता सिंह के नेतृत्व में महिला निरीक्षक, एसअाई, प्रधान अारक्षक व अारक्षक हेलमेट लगाकर शहर से निकलीं। रैली गोपालगंज होते हुए कटरा से सिविल लाइंस से मकराेनिया चाैराहे पर समाप्त हुई।

एसपी से परिचर्चा में महिला पुलिस कर्मियाें ने बताईं चुनाैतियां, बाेली - इस फील्ड में अाकर खुश हूं

सागर। महिला दिवस की शाम एसपी अमित सांघी ने महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियाें से परिचर्चा की। उन्हाेंने जाना कि पुलिस की नाैकरी में अाकर उनका क्या अनुभव रहा। जिस पर पुलिस कर्मियाें ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने इसमें तमाम तरह की चुनाैतियाें का जिक्र करते हुए इस काफी कठिन जाॅब बताया ताे किसी ने कहा कि इस फील्ड में अाकर सम्मान मिला। खुश हूं। एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियाें काे सम्मानित किया।

घर-घर जाकर महिलाओं काे किया सम्मानित : विचार संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न वार्डों में कार्यक्रम कर घर-घर जाकर महिलाओं काे सम्मानित किया। ये सभी महिलाएं संस्था के विभिन्न प्रकल्पों से जुड़ी हुई हैं। दिनेश नामदेव, राधा साहू, रमा जाटव,जैन मिलन की संयोजक मंजू संतभैया, मुख्य सहायक अखिलेश समैया, पूजा लोधी, पूजा प्रजापति, शिखा चौरसिया आदि माैजूद थीं।

क्षत्रिय नवचेतना मंच ने महिलाओं काे किया सम्मानित

क्षत्रिय नव चेतना मंच द्वारा डाॅ, शरद सिंह, डॉ. वर्षा सिंह सहित विभिन्न समाजसेवी महिलाओं का सम्मान किया ग। मुख्य अतिथि चतुर्भुज सिंह राजपूत एवं श्रीमती लीला थीं। डॉ. वर्षा सिंह ने महिलाओं कि शिक्षा पर जोर दिया ओर पुरुष के मुकाबले समानता पर अपनी बात रखी। अध्यक्षता वीनू राणा ने की। संचालन यशवंत सिंह घाटमपुर ने किया। आभार प्रताप सिंह राजपूत ने माना। इस माैके पर प्रमिला सिंह, अनुपमा सिंह, मंजू सिंह, नेहा सोलंकी, मीनाक्षी सिंह माैजूद थीं। कार्यक्रम संयोजक लखन सिंह ठाकुर एवं विनीता राजपूत थीं।

45 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुअा

सत्य सांई सेवा संगठन ने रविवार को महिला दिवस पर तिली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अाैर सहायिकाओं ने प्रसूताओं और कमजोर महिलाओं की जानकारी दी। 45 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. ज्योति चौहान, डॉ. मोनिका शर्मा और डॉ. निकिता पिंपलापुरे के सहयोग से महिलाओं के वजन, बीपी और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। सांई प्रोटीन का वितरण किया। गर्भावस्था में होने वाली परेशानियों और सावधानियों की जानकारी दी। इस मौके पर समिति संयोजक संजीव सुहाने, प्रीति चतुर्वेदी, सुषमा भट्ट, पूनम राजपूत, तपस्या केवट, सुषमा भट्ट, कीर्ति दुबे, बीके गुरु, डाॅ. प्रेम चतुर्वेदी मौजूद थे।

डाॅ. गिडियन ने बताया कि जांच में 4 महिलाअाें काे सर्वाइकल कैंसर पाॅजीटिव निकला है। ब्रेस्ट कैंसर के केस सामने नहीं अाए। महिलाअाें काे इसके पहले इस बीमारी के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नही थी कि उन्हें इतनी गंभीर बीमारी है। इसमें यदि समय रहते पता न चले तो माैत हाेने की संभवना रहती है। हर साल कैंसर के करीब 5 लाख मामले सामने आते हैं। इनमें से करीब 2 लाख 50 हजार की मृत्यु हो जाती है। जिन महिलाअाें काे कैंसर पाॅजीटिव मिला है उनका उचित उपचार कर रेग्युलर दवाअाें का इंतजाम पुलिस विभाग करेगा। अाईजी शर्मा व एसपी सांघी ने महिला पुलिस अाैर उनके परिजनाें काे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने अाैर नियमित चैकअप कराने काे कहा।

इस दिशा में पुलिस विभाग हर संभव काेशिश करेगा। शिविर में डॉ. साधना मिश्रा, डॉ. निधि मिश्रा, डॉ. प्रियंका तिवारी, डॉ. रमेश सैनी, डॉ. मंजू खान, डॉ. स्मिता दुबे, डाॅ. माेनिका शर्मा, डॉ. चावला, डॉ आरसी मिश्रा, डॉ. चंद्र प्रकाश शुक्ला, डॉ. समीक्षा दुबे, डॉ. प्रियंका ठाकुर, डॉ. आरती तोमर, विधिक सेवा प्राधिकरण से एडीजे विधि सक्सेना, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया, एडिशनल एसपी बीना विक्रम सिंह माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...