- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News 12 Pm Controversy Over Fireworks Fire With Pistol Gun Sabotage In Marriage Garden
रात 12 बजे: मैरिज गार्डन में आतिशबाजी को लेकर विवाद, पिस्टल-बंदूक से फायर, तोड़फोड़
सागर|कोतवाली थाना क्षेत्र के एमएस मैरिज गार्डन में गुरुवार रात 12 बजे विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि गार्डन के सामने रहने वाले एक परिवार के सदस्यों ने न केवल सरे राह बंदूक-पिस्टल से हवाई फायर किए, बल्कि वे गार्डन के भीतर घुस गए और तोड़-फोड़ कर डाली।
जानकारी के अनुसार विवाद की जड़ बरात से की जा रही आतिशबाजी थी। शनीचरी निवासी एक राय परिवार की बरात, झूला तिगड्डा से गार्डन की तरफ जा रही थी। तभी आतिशबाजी का डिब्बा तिरछा हो गया और उससे निकलने वाले राकेटनुमा पटाखे गार्डन के सामने बने नरेंद्र नायक के घर में घुसने लगे। इस पर नायक के परिवार के लोगों ने बरातियों के समक्ष आपत्ति जताई तो जवाब में गाली-गलौज शुरु हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पहले तलवार-पथराव और फिर नायक परिवार के लाेगों ने लाइसेंसी बंदूक-रिवाल्वर से हवाई फायर करना शुरु कर दिए। पथराव से नायक परिवार के युवक नितिन के सिर में चोट आई है। जबकि बराती आकाश नामदेव को भी मंुंदी चोट आई है। इधर घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दाेनों पक्षों के लोगों को कोतवाली थाने ले गए।