पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bina News Mp News 16 Additional School Rooms Near Tehsil Have Been Incomplete For 3 Years Materials Are Stolen

तहसील के पास स्कूल के 16 अतिरिक्त कमरे 3 साल से अधूरे पड़े, सामग्री हो रही चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उद्घाटन के बाद भी 3 कमरों में एक दिन भी नहीं लगी कक्षाएं, वह भी होने लगे जर्जर

तहसील कार्यालय के पास स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में बन रहे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बनाए जा रहे 16 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य करीब 3 साल से बंद पड़ा हुआ है। बंद पड़े निर्माण कार्य की सुरक्षा नहीं होने के कारण भवन में लगी सामग्री चोरी होनी लगी है। वहीं असामाजिक तत्वों के द्वारा दीवारों को जजर्र किया जा रहा है । वहीं रात केे अंधेरे में असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। साथ ही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 3 कमरों का भवन पूर्व में तैयार कर उद्घाटन किया जा चुका है । जिसमें एक दिन भी शाला नहीं लगाई गई । जो अब वह भी जर्जर होने लगा है । विधानसभा क्षेत्र में अधूरे पड़े शाला भवनों केे जानकारी लेते हुए स्थानीय विधायक महेश राय ने विधानसभा में प्रश्न उठा कर जानकारी मांगी है ।

जानकारी अनुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन विहीन है । जो जवाहर वार्ड में माध्यमिक स्कूल के भवन में संचालित है। भवन विहीन शाला को देखते हुए तहसील कार्यालय के पास खाली पड़ी शासकीय जमीन पर विद्यालय के लिए 3 कमरों का भवन तैयार किया गया। जिसका उद्घाटन करीब 4 साल पहले विधायक महेश राय केे द्वारा किया गया था । लेकिन छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण इस भवन में एक दिन भी स्कूल नहीं लगी और भवन उद्घाटन के बाद बंद ही होकर रह गया। भवन लगातार बंद होने के कारण दीवारों पर दरारें,फर्स डेमेज होने के कारण भवन जर्जर होने लगा है ।

वेंटीलेटर की जालियां और सरिए ले गए अज्ञात चोर

शासन के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.के लिए 16 अतिरिक्त कक्ष दिए गए। लेकिन यहां पर्याप्त जमीन न होने के कारण यह 16 अतिरिक्त कक्षों को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में बनाने की अनुमति दी गई। जिससे कक्षों के पूर्ण होते ही शासकीय कन्या विद्यालय को इस प्रागंण में शिफ्ट किया जा सके। लेकिन इन कक्षों का कार्य भी करीब 3 साल से बंद पड़ा है। अब देखरेख के अभाव में भवन में लगे लोहे के वेटीलेटर एवं भवन के पिलरों में निकली लोहे की राड अज्ञात लोगों के द्वारा चोरी की जा रही है। वहीं दीवारों की ईटों को निकाल कर भवन को जर्जर किया जा रहा है। कक्षों के अंदर खरपतवार एवं झांडि़यां ऊंग आई है । इन अधूरे पड़े कक्षों के कारण यहां से निकलने वाले लोग दहशत में रहते हैं। अब हालात यह है कि लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन विहीन है ।

कारण इस भवन में एक दिन भी स्कूल नहीं लगी और भवन उद्घाटन के बाद बंद ही होकर रह गया। भवन लगातार बंद होने के कारण दीवारों पर दरारें,फर्स डेमेज होने के कारण भवन जर्जर होने लगा है ।


बीना । उद्घाटन के बाद एक दिन भी नहीं लगी इस भवन में स्कूल ।

बीना । बंद पड़ी कम्प्यूटर लैब।

प्रयोग शाला भवन बना, लेकिन कंप्यूटर नहीं मिले

इसी प्रांगण में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कम्प्यूटर लैब के लिए भवन कई वर्षों से बनकर तैयार पड़ा है। जिसमें तभी से ताले लगे हुए हैं। लेकिन स्कूल शिफ्ट नहीं होने के कारण एवं कम्प्यूटर लैब के लिए कम्प्यूटर नहीं मिलने के कारण यह भवन भी जर्जर होने की स्थिति में है।

467 छात्राएं अध्यनरत - स्कूल प्राचार्य संजय साहू ने बताया कि स्कूल में इस वर्ष कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वीं तक 467 छात्राएं अध्यनरत है। इन छात्रओं के लिए 3 कमरे पर्याप्त नहीं है साथ ही भवन जर्जर होने लगे हैं । जिसमें स्कूल लगना संभव नहीं है ।

विधायक ने लगाया प्रश्न काल

वहीं स्थानीय विधायक महेश राय ने विधानसभा क्षेत्र में कितने हाई स्कूल, हाई सेकंडरी स्कूल भवन विहीन है तथा वर्तमान में किसके भवन में संचालित है और कब तक स्कूलों के भवन स्वीकृत हो जाएंगे जानकारी मांगी गई है । इसके अलावा विगत 4 वर्षोेंंं में स्कूलों को अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत किए गए हैं। क्या शासकीय उत्कृष्ट उमावि के लिए भी अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत किए गए है। यदि हां तो किस वर्ष में स्वीकृत किए गए है और वतर्मान स्थिति क्या है।विलंब के लिए कौन दोषी है । विभाग के द्वारा क्या कार्रवाई की गई है। यदि बजट की समस्या आ रही है तो शासन भवन निर्माण के लिए कब तक बजट उपलब्ध कराएगा जानकारी मांगी गई है।

खबरें और भी हैं...