पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन हादसों में 2 की मौत, एक रैफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक



रविवार को अलग-अलग हुए 3 हादसों में एक बेंडर सहित 2 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों का सिविल अस्पताल में पीएम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए गए है। पुलिस एवं जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं अन्य एक ट्रेन हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए यात्री को इलाज के लिए सागर रैफर किया गया है।

ट्रेन से टकरा कर बेंडर की मौत- शनिवार, रविवार की दरमियानी रात 3 बज कर 20 मिनट पर कनखर निवासी एवं बेंडर इमरत पिता भगोनी प्रसाद बंसल उम्र 45 वर्ष की अज्ञात ट्रेन से टकरा जाने के कारण स्थानीय स्टेशन पर मौत हो गई है। जीआरपी ने बताया कि मृतक प्लेट फार्म क्रमांक 4 पर चाय बेंच रहा था। तभी उसका सिर अज्ञात ट्रेन से टकरा गया और सिर में आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करने के बाद मृतक का सिविल अस्पताल में पीएम कराया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। फिलहाल जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है ।

ट्रेक्टर-ट्राॅली के बीच में फंस कर चालक की हुई मौत - ग्राम बगसपुर निवासी एक 50 वर्षीय ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर-ट्राॅली के बीच में फंस कर घायल हो गया था। जिसकी सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। सिरचौपी चौकी प्रभारी ने बताया कि बगसपुर निवासी ट्रेक्टर चालक प्रभु पिता भगवान सिंह लोधी उम्र 50 वर्ष भानगढ़ स्थित संजय मोदी की क्रेसर पर काम करता था। रविवार को प्रभु ट्राली में बड़े बड़े पत्थर भरकर ऊपर क्रेसर के गड्ढ़े में डालने जा रहा था। प्रभु ट्रेक्टर चला रहा था। जो ट्रेक्टर को बेक कर ले जा रहा था। बेक करते समय ट्रेक्टर ज्यादा बेक हो गया और पहले गड्ढ़े में हिच टूटकर ट्राॅली गिरी बाद में ट्रेक्टर पर से प्रभु गिरा और बाद में ट्रेक्टर गिर गया। जिससे उसके पसली सहित शरीर में अंदरुनी चोटें आने के कारण वह गंभीर रुप से घायल हो गया। प्रभु को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मौत होने के बाद सिटी पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर असल कायमी के लिए डायरी भानगढ़ भेजी है । बताया जा रहा है कि यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। यदि बेक करते समय अन्य कोई व्यक्ति इस पर नजर रखता तो यह हादसा होने से बचाया जा सकता था ।

ट्रेन से गिर कर गंभीर रुप से घायल हुआ यात्री- वहीं दूसरे मामले में ग्राम मसूलापुर तहसील सबाजपुर, हरदोई यूपी निवासी जितेंद्र कुमार पिता सूबेदार सिंह 22 वर्ष रविवार को पंजाब मेल एक्स्रपेस में यात्रा कर भोपाल से झांसी की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान यात्री आगासौद स्टेशन के आऊटर पर चलती ट्रेन से गिर जाने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही डॉयल 100 पर तैनात कर्मी आरक्षक दीपक शुक्ला की मदद से घायल को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद यात्री की हालत गंभीर होने के कारण सागर रैफर किया गया है। यात्री को सिर एवं पैर में गंभीर चोट आई है।

कक्षा दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या का कारण अज्ञात

बीना| खिमलासा थाना अंतर्गत ग्राम हिरणछिपा निवासी एक 18 वर्षीय कक्षा 10 वीं की छात्रा खुशबू पिता हजारी अहिरवार उम्र 18 वर्ष ने शनिवार को दोपहर के समय घर की मियारी में टुपट्टा बांधकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव को नीचे उतारा और मर्ग कायम कर खुरई सिविल अस्पताल में पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है। शाम के समय परिजनों ने मृतिका का अंतिम संस्कार किया है।छात्रा ने फंदा किस कारण से लगाया है। उसकी जांच की जा रही है

पुलिस ने बताया कि मृतिका खुशबू कक्षा 10 वीं की छात्रा थी। जो परसोन हाईस्कूल में पढ़ाई कर रही थी। वह घर में अकेली थी उसकी मां 15 दिन से मायके में थी। पिता कटाई करने के लिए खेत गया हुआ था और उसका भाई स्कूल चला गया था। जब वह घर में अकेली हो गई तो उसने घर की मियारी में टुपट्‌टा बांधकर फंदा लगा लिया। जबकि शनिवार को मृतिका का सामाजिक विज्ञान का पेपर था। छात्रा के द्वारा आत्महत्या करने के बाद तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुछ पेपर बिगड़ने से आत्महत्या करना बता रहे हैं तो कुछ इसे शादी के संबंध से न खुश होकर यह कदम उठाना बता रहे है। थाना प्रभारी कृपाल मार्को का कहना है कि छात्रा के द्वारा आत्महत्या करने का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

अनियंत्रित हाेकर मिनी ट्रक मंदिर की दीवार से टकराया, डेढ़ घंटे तक फंसा रहा ड्राइवर, घायल

खुरई । रविवार की सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाइवे 26 ए पर मां बैकल बूढ़ी मंदिर के पास सागर से परचून का सामान लेकर खुरई आ मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 15 जी 4368 तेज रफ्तार के कारण आनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ड्राइवर रामकुमार यादव के पैरों मै गंभीर चोटें आई, लाेगाें ने उसे ट्रक से निकाला अाैर सिविल अस्पताल इलाज के लिए भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर हाेने पर जिला अस्पताल सागर रैफर किया गया। ट्रक के टकराने से माता के मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हाे गई, ट्रक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गया। लेकिन देवी जी की मूर्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। गांव वालाें ने बताया कि मिनी ट्रक तेज गति से अा रहा था, वह अनियंत्रित हाे गया अाैर सीधे मंदिर की दीवार से टकराया, जिससे दीवार टूट गई, पूरे मंदिर की दीवारें क्षतिग्रस्त हाे गईं। प्रतिमा काे काेई नुकसान नहीं हुअा है। ट्रक टकराने के बाद पलट कर पेड़ाें से जाकर टकरा गया। जिससे वह खेत में घुसने से बच गया। ड्राइवर की हालत गंभीर थी, सभी गांव वालाें ने उसे मिलकर निकाला। इलाज के लिए भर्ती कराया। परचून का सामान भी फैल गया। ट्रक के मालिक एवं पुलिस काे सूचना दी गई। उसके बाद से कार्रवाई जारी है।

**

सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो
अापको जानना जरूरी है।
खबरें और भी हैं...