पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bina News Mp News 3 Accused Arrested For Not Making Sofa For Sister39s Wedding

बहन की शादी के लिए सोफा बनाकर ना देने पर कुल्हाड़ी से किया था हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गत दिवस जितेंद्र कुमार रैकवार द्वारा अपनी बहन की शादी के लिए सोफा बनाने के लिए आरोपी सोनू विश्वकर्मा को 11 हजार रुपए दिए थे, लेकिन सोनू द्वारा समय पर सोफा बनाकर न देने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि जवाहर वार्ड में शुक्रवार रात्रि 9:15 बजे आरोपी सोनू विश्वकर्मा और उसके दोस्त गफलू उर्फ राजेश बैरागी एवं मनोज बैरागी ने फरियादी जितेंद्र की मां को गंदी गंदी गाली दी और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया इस दौरान जितेंद्र की पीठ में हाथ एवं सिर में गंभीर चोटें पहुंची बहन सीमा और मां मालती को बचाने आई आई तो तीनों ने उनके साथ कुल्हाड़ी एवं डंडों से मारपीट कर चोटें पहुंचाई सभी घायलों को डायल 100 द्वारा देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया फरियादी जितेंद्र रैकवार की रिपोर्ट पर 294 323 506 307 34 के तहत तीनों आरोपितों के विरुद्ध मामला कायम किया गया।

मामले में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना विक्रम एवं एसडीओपी अजीत पटेल के निर्देश पर आरोपियों की पता साजी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।

आई रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार 12 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपित सोनू विश्वकर्मा,गफलू उर्फ राजेश बैरागी एवं मनोज बैरागी को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से कुल्हाड़ी लाठी बरामद कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के सराहनीय प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

हिरासत से फरार आरोपी को 12 घंटे में पकड़ा

देवरी कला। कोपरा बस स्टैंड पर पुलिस को चकमा देकर फरार हुए एक आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे में जंगल से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

एसडीओपी देवरी अजीत पटेल ने बताया कि 7 मार्च को धारा 151 में बनाए गए आरोपी नरेश पिता मुन्ना अहिरवार उम्र 20 साल को एसडीएम कोर्ट द्वारा जेल वारंट जारी किया था जिसे पुलिस बल उप जेल रहली ले जाते समय कोपरा बस स्टैंड पर बस से आरोपी पुलिस को चकमा देकर पुलिस हिरासत से फरार हो गया था जिस पर धारा 224 का मामला पंजीबद्ध किया गया था।

इस मामले में देवरी पुलिस थाने की टीम ने कड़ी मशक्कत कर समनापुर के जंगल से आरोपित नरेश अहिरवार को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

नाबालिग का अपहरण

सुरखी| थानांतर्गत एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण हुआ है। लड़की के परिजनों ने कई जगह तलाश किया पर कहीं कुछ पता नहीं चला। फिर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार बिलहरा चौकी अंतर्गत खेजरा माफी गांव में 16 वर्षीय बालिका को कोई बहला फुसलाकर भगा ले गया।

मां हरसिद्धि दुकान से बीती रात में 8 मोबाइल चोरी

केसली। पुलिस थाना केसली अंतर्गत जनपद कार्यालय के सामने मुख्य रोड पर स्थित मां हरसिद्धि मोबाइल शाप केसली में चोरी हुई है। जिससे क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त हो गया है।

मोबाइल दुकानदार शरद श्रीवास्तव ने बताया की जब रविवार को सुबह दुकान आया और देखा की शटर के दोनों ताले टूटे पड़े हुए हैं। मैं तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत सूचना दर्ज कराई ।

पुलिस घटना स्थल पहुंची तब दुकान पर रखे हुए मोबाइल की गिनती की गई जिसमें 8 मोबाइल कम पाए गए। चोरी गए 5 मोबाइल वीवो कंपनी एवं ओप्पो के 2 मोबाइल,योहो कंपनी का एक मोबाइल है जिनकी करीब 76 हजार 500 सौ रुपए की कीमत बताई गई है ।
खबरें और भी हैं...