पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3 दिन पहले जैसीनगर के युवक को दिल्ली में मारी गाेली, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिक्याेरिटी गार्ड था मृतक, हमलावराें की पहचान नहीं हुई

जैसीनगर के बम्हाेरी घाट निवासी युवक की दिल्ली के ग्रेटर नाेएडा इलाके में गाेली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक कंपनी में सिक्याेरिटी गार्ड था। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। दिल्ली में पाेस्टमार्टम के बाद उसका शव शुक्रवार काे गांव लाया गया। इस वारदात में शामिल हमलावराें की पहचान नहीं हाे सकी। दिल्ली पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बम्हाैरी घाट निवासी 28 वर्षीय राघवेंद्र पिता राकेश रजक दिल्ली में सिक्याेरिटी गार्ड था। करीब 4 साल से वह ग्रेटर नाेएडा इलाके में अपनी प|ी के साथ सास-ससुर के पास रह रहा था। 3 दिन पहले ड्यूटी के दाैरान उसे किसी ने गाेली मार दी। उसके परिवार के लाेगाें काे गुरुवार काे इस घटना की खबर लगी ताे वे दिल्ली गए। शुक्रवार काे पीएम के बाद पुलिस ने उसका शव परिजनाें काे साैंप दिया। वारदात की वजह अाैर उसमें शामिल लाेगाें के बारे में खुलासा नहीं हुअा। मृतक के परिजन भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। जैसीनगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह धाकड़ ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस घटना के संबंध में संपर्क नहीं किया। परिजनाें से ही घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

खबरें और भी हैं...