- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News 30 Players Registered For Free Cricket Training So Far Final Maika Tomorrow
फ्री क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए अब तक 30 खिलाड़ियों के पंजीयन, कल अंतिम माैका
सिविल लाइन में संचालित सागर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अकादमी द्वारा लड़कियों एवं गरीब बच्चों काे फ्री ट्रेनिंग देने के लिए टेलेंट सर्च 12 मार्च काे हाेगी। इसके लिए अब तक 30 खिलाड़ी अपना पंजीयन करा चुके हैं।
अकादमी के कोच एवं एमपीसीए के अंपायर नीरज तिवारी ने बताया कि ट्रायल में चयनित बच्चों को इस साल अकादमी के समर कैंप में क्रिकेट का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। अकादमी में गर्ल्स खिलाड़ियों को साल भर निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। ट्रायल में ऐसे खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 1 सितंबर 2005 या उसके बाद की हो। ट्रायल के लिए अकादमी के प्रबंधक और कोच नरेंद्र चढ़ार के मोबाइल नंबर- 9617974345 पर या सीधे अकादमी आकर दाेपहर 12 बजे के बाद खिलाड़ी अपना पंजीयन करवा सकते हैं। अकादमी कैंट स्थित मजार वाली गली में स्थित है।