पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • BAREHATA News Mp News 39badhaai Ho 239 To Be Announced Soon Bhoomi And Rajkumar Will Work Together For The First Time

जल्द होगी ‘बधाई हो 2’ की घोषणा, पहली बार साथ काम करेंगे भूमि और राजकुमार**

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क ई दिनों से चल रही चर्चा के बाद अब यह ऑफिशियली कन्फर्म हो गया है कि राजकुमार राव की अगली फिल्म ‘बधाई हो 2’ है। दैनिक भास्कर को फिल्म के बारे में कुछ ऑफिशियल जानकारी भी हाथ लगी है। वह यह है कि इस फिल्म में राजकुमार के ऑपोजिट भूमि पेडनेकर होंगी। यह पहला मौका है जब दोनों किसी फिल्म पर साथ काम करेंगे। इससे पहले 2018 में रिलीज हुए इस फिल्म के पहले पार्ट में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा साथ में थे। उस फिल्म का डायरेक्शन अमित रविचंद्रन शर्मा ने किया था इस बार डायरेक्शन की कमान हर्षवर्धन कुलकर्णी के हाथों में है। वे इससे पहले गुलशन देवैया स्टारर ‘हंटर’ बना चुके हैं।

‘इंतजार कर रही हूं जब महिलाओं और पुरुषों को बराबर फीस मिलेगी’

थाने के इर्द-गिर्द बुनी गई है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो जहां पिछला पार्ट उम्रदराज महिला की प्रेगनेंसी पर बेस्ड था वहीं इस बार प्लॉट में तब्दीली है। इसमें राजकुमार राव एक ऐसे पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में होंगे जिसकी पोस्टिंग दिल्ली के एक ऐसे थाने में है जहां पर हवलदार से लेकर बाकी थानेदार और कॉन्स्टेबल तक सब की सब महिलाएं हैं। इन फैक्ट उस थाने का नाम भी महिला थाना है। भूमि इस फिल्म में एक ऐसी पीटी टीचर के रोल में होंगी जो तनाव में रहती है। जब राजकुमार और भूमि एक दूसरे की जिंदगी में आते हैं तो अपने-अपने रोल की अदला बदली कर लेते हैं। उसके बाद जो हालात बनते हैं फिल्म उसी को लेकर है। फर्स्ट पार्ट की तरह इस पार्ट को भी अक्षत और सुमन ने लिखा है। यह जून के महीने से फ्लोर पर जाएगी और अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी।

फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाएंगे राज, भूमि बनेंगी पीटी टीचर
**

वहीं दूसरी तरफ एक हालिया इंटरव्यू में भूमि ने कहा है कि वो उस दिन का इंतजार कर रही हैं जब महिलाओं और पुरुषों को बराबर फीस मिलेगी। भूमि ने कहा, ‘मैं इंतजार कर रहीं हैं उस दिन का जब एक्ट्रेस को भी एक्टर्स के बराबर फीस मिलेगी। हालांकि, हालात अब बेहतर हो रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह काफी नहीं है। केवल फिल्मों की बात नहीं है दुनिया में ताकतवरों स्थानों पर महिलाओं की मौजूदगी नहीं है। उन्होंने कहा कि, यह खाई बेहद बड़ी है। लेकिन धीमे ही सही खत्म हो रही है। जिस तरह के लोगों के साथ मैं काम करती हूं, उनमें पुरुष भी औरतों और मर्दों के बीच की खाई को पाटने का काम कर रहे हैं। बाकी बॉलीवुड की बात करूं तो यह एक बिजनेस है। कल को जब मैं इस स्थिती में आउंगी कि खुद ही ऑडियंस को आकर्षित कर सकूं तो मुझे भी पुरुषों के बराबर ही फीस मिलेगी और मैं उसी दिन का इंतजार कर रहीं हूं जब पुरुषों और महिलाओं को बराबर फीस मिलेगी।’
खबरें और भी हैं...