- Hindi News
- National
- Bina News Mp News 51 Kundiya Gayatri Mahayagya And Pragya Purana Katha Organized From April 18
51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 18 अप्रैल से
बीना| अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित गायत्री मंदिर में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 18 अप्रैल शनिवार से 21 अप्रैल मंगलवार तक
किया जाएगा। महायज्ञ का शुभारंभ दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा संगीत एवं प्रवचन का आयोजन होगा।
इसी तरह 19 अप्रैल रविवार को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा, 7 से 10 बजे तक देव पूजन, सामूहिक महायज्ञ, शाम 5 बजे से 6 बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी, शाम 7 से साढ़े 9 बजे तक संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 20 अप्रैल सोमवार को सुबह साढ़े 5 से साढ़े 6 बजे तक सामूहिक ध्यान, संस्कार, शाम 5 से 6 बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी, 7 से साढ़े 9 बजे तक संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा एवं दीपयज्ञ, 21 अप्रैल मंगलवार को सुबह साढ़े 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक सामूहिक ध्यान, प्रज्ञा योग, सुबह 7 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ संस्कार, पूर्णाहुति एवं विदाई कार्यक्रम होंगे।