- Hindi News
- National
- Sagar News Mp News 70 To 80 Patients With Increasing Cold And Cough In Bmc 6 Slip Counters Increased In Bmc
बीएमसी में राेज बढ़ रहे सर्दी-खांसी के 70 से 80 मरीज, बीएमसी में 6 पर्ची काउंटर बढ़े
बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज में सर्दी, खांसी अाैर बुखार के मरीजों काे अलग से इलाज उपलब्ध कराने के लिए नई अाेपीडी शुरू की गई है। इमरजेंसी वार्ड के पास बनाई गई इस अाेपीडी का उद्घाटन साेमवार काे डीन डाॅ. जीएस पटेल ने किया।
इसके साथ ही यहां पर सर्दी, खांसी अाैर बुखार के मरीजों का इलाज भी शुरू हाे गया है। अब से इस तरह के राेगियों का इलाज यहीं पर हाेगा।
गौरतलब है कि सर्दी-खांसी अाैर जुकाम के राेजाना 70 से 80 नए मरीज इलाज कराने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। एेसे में सतर्कता के तहत अलग से अाेपीडी बनाई गई है। यहां पर इलाज के साथ ही अलग से ही दवाएं भी दी जाएंगी। जिससे किसी भी प्रकार का संक्रमण फैलने से राेका जा सके। साथ ही सर्दी, खांसी अाैर बुखार के मरीजों काे त्वरित इलाज भी यहां पर मिल सके। इसके साथ ही बीएमसी में 6 नए पर्ची काउंटर भी बढ़ा दिए गए हैं। जिससे कि इलाज के पूर्व बनने वाली पर्ची के लिए लगने वाली लंबी कतारों काे खत्म किया जा सके।
गौरतलब है कि बीएमसी में राेजाना 2 हजार से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए अाते हैं। एेसे में पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारें लगती थीं। इनमें करीब अाधे यानी कि 900 से 1000 मरीज मेडिसन विभाग से संबंधित हाेते हैं।
जिला अस्पताल से लेकर बीएमसी तक सब अलर्ट
काेराेना वायरस काे लेकर जिले का पूरा स्वास्थ्य अमला अलर्ट पर है। हर संदिग्ध की जांच की जा रही है। साथ ही जिला अस्पताल अाैर टीबी अस्पताल में अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड तैयार कराए गए हैं। बीएमसी द्वारा टीबी अस्पताल में बनवाए गए आइसोलेशन वार्ड में 14 बिस्तर के साथ ही दाे वेंटिलेटर भी लगवाए गए हैं। सभी जगह डॉक्टर्स काे चौबीस घंटे की ड्यूटी तक के लिए अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।